brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Delhi | दिल्ली हुई अनसेफ: बेटे के साथ टहल रही महिला जज के साथ लूटपाट, बदमाशों ने धक्का देकर सिर भी फोड़ा


File Photo

File Photo

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (capital Delhi) अब सेफ नहीं रही। यहां हर वर्क के लोग लूट, चोरी, हत्या और रेप जैसी घटनाओं से पीड़ित है। सड़क पर चलना , घर के बाहर टकला तक दूबर हो गया है। चारों तरफ अपराथ फैला है। यह इसलिए कहा जा रहा है कि यहां एक महिला जज (female judge) के साथ ही लूट की घटना को अंजाम दे दिया गया है। बदमाशों ने महिला जज के साथ लूटपाट की और उन्हें धक्का दे दिया जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। अस्पताल में  उनका इलाज कराना पड़ा। 6 मार्च को हुई इस  घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके (Gulabi Bagh area) में अपने 12 साल के बेटे के साथ टहल रही एक महिला जज के साथ झपटमारी की ये वारदात 6 मार्च को रात 10 बजे हुई। वह अपने बेटे के साथ खाना खाने के बाद टहल रहीं थीं। तभी लुटेरों ने बैग छीनकर महिला जज के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। छीना-झपटी के दौरान लुटेरों ने महिला जज को धक्का भी दिया था। धक्का लगने से महिला जज के सिर में हल्की चोट भी लग गई थी। 

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में अपराध इस हद तक बढ़ चुका है कि अब सड़क पर चल रहा हर आदमी या औरत असुरक्षित है। एक महिला जज के साथ दिल्ली में झपटमारी होना बेहद शर्मनाक है। जिनकी ज़िम्मेदारी है महिलाओं को सुरक्षा देने की वो इस चीज़ में समय लगाते हैं कि महिलाओं को ट्रोल कैसे किया जाए।

यह भी पढ़ें

फ़िलहाल गुलाबी बाग पुलिस थाने की टीम ने दो आरोपी दिलशाद और राहुल को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि दिलशाद डकैती और झपटमारी सहित 10 आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया। वहीं राहुल पहली बार का अपराधी है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया और एटीएम कार्ड और 4,500 रुपये बरामद किए। दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने छह मामले सुलझाने का दावा किया है। 





Source link

Leave a Comment