brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Controversy | टेरर फंडिंग के मामलों की जांच कर रहे संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे: अनुराग ठाकुर


photo- ani

photo- ani

नई दिल्ली: कांग्रेस और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि राहुल गांधी आप बाहर जाकर देश को बदनाम करते हो…आपको सदन में आकर देश से माफी मांगी चाहिए। कांग्रेस से भ्रष्टाचार (corruption) की कला सिखनी चाहिए। टेरर फंडिंग के मामलों की जांच कर रहे संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं। उन्हें संसद में आना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि उन्हें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है लेकिन लोकसभा में उनकी उपस्थिति संसद में सांसदों की औसत उपस्थिति से कम है। कांग्रेस कला के माध्यम से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार की कला जानती है। ये देश के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए और कैंब्रिज का रोना बंद करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि कांग्रेस रोना-धोना बंद करे और देश से मांफी मांगे। एक ओर सदन चल रहा और वो दुनियाभर में कहते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता जबकि सदन में उनकी उपस्थिति बहुत कम है। आज भारत एक ओर वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये सभी चीज़े भारत के बढ़ते कदम दिखाती है लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।





Source link

Leave a Comment