brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Urine Incident | फ्लाइट के बाद अब ट्रेन में भी ‘पेशाब कांड’! नशे में धुत TT ने महिला के सिर पर की ‘पेशाब’, गिरफ्तार


Indian railway

File PIC

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, अब एयर इंडिया फ्लाइट (Air India Flight) के बाद अब ट्रेन में यात्रा के दौरान पेशाब (Uriene Case) करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।  जानकारी के अनुसार ट्रेन में अमृतसर से एक दंपति सफर कर रहा था।  लेकिन इस बीच एक TT ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया।  

मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में बीते रविवार रात एक शर्मनाक घटना घटी। इस ट्रेन में मौजूद TT ने एक महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो पति और साथी यात्रियों ने TT को दबोच लिया और सोमवार सुबह चारबाग में GRP के हवाले कर दिया। 

मामले पर GRP ने बताया कि अमृतसर के राजेश पत्नी के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस के A-1 कोच में सफर कर रहे थे।  वे रात 12 बजे उनकी पत्नी अपनी सीट पर सो रही थीं।  तभी बिहार के TT मुन्ना कुमार ने उनके सिर पर पेशाब कर दिया। 

वहीं मौके पर शोर मचाने पर सफर कर रहे यात्री एकत्र हो गए और उन्होंने TT को पकड़ लिया।  साथ ही भीड़ ने इस TT  की जमकर पिटाई कर दी।  यात्रियों ने बताया कि TT मुन्ना नशे में बुरी तरह से धुत था।  वही यात्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर TT मुन्ना को न्यायिक हिरासत में फिलहाल जेल भेज दिया गया है। 

वहीं हाल ही में न्यूयार्क से दिल्ली जाने वाली एक अमेरिकन एयरलाइंस में नशे में धुत एक व्यक्ति ने पास बैठे यात्री पर पेशाब कर दिया था। वहीं इस कांड के बाद IGI एयरपोर्ट से यात्री को हिरासत में ले लिया गया था। जानकारी हो कि, इसी साल एयर इंडिया के विमान में न्यूयार्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में भी ऐसा ही एक जघन्य कांड हुआ था।





Source link

Leave a Comment