brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Karnataka CM Suspense | ख़त्म नहीं हुआ कर्नाटक CM पर सस्पेंस, पेशोपेश में कांग्रेस, लगेगा और 48-72 घंटों का वक़्त


sivakumar

Pic: Social Media

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस (Congress) में कर्नाटक (Karnatka)को लेकर बैठकों का दौर अभी भी शुरू है। आज सुबह 11 बजे से ही 10 राजाजी मार्ग और 10 जनपथ पर अलग-अलग कांग्रेस के पर्यवेक्षक, प्रभारी, संगठन महासचिव के अलावा सिद्धारमैया और डीके शिव कुमार (DK Shiva Kumar) की मुलाकातें हो रहीं हैं। आज एक बार फिर मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikaarjun Kharge) और डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात कि है। वहीं सिद्धारमैया की राहुल गांधी से मुलाकात हुई है।

इधर मामले पर सस्पेंस बढ़ाते हुए, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, अगले 48-72 घंटों में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। मुख्यमंत्री के नाम पर पार्टी में लगातार आलाकमान की निगरानी में चर्चा जारी है।

हालांकि आज सूत्रों के अनुसार यह खबर भी चली थी कि,  सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाना पूरी तरह से तय हो गया है, केवल घोषणा की औपचारिकता शेष है। मामले पर अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार और सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। खबर यह भी है कि, डीके शिवकुमार के पास डिप्टी CM के साथ, ऊर्जा और सिंचाई मंत्रालय और प्रदेश अध्यक्ष का पद रहेगा।

जानकारी दें कि, कांग्रेस विधायक दल की गत रविवार शाम बेंगलुरु के एक निजी होटल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष खरगे को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया था, जो कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। वहीं राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं थीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं थी।





Source link

Leave a Comment