मुंबई : हॉलीवुड (Hollywood) की मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) रिहाना (Rihanna) ने इसी साल मई में अपने बेटे को जन्म दिया है। जिसकी झलक देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं आज उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, फाइनली रिहाना ने अपने बेटे के चेहरे को अपने फैंस के साथ शेयर किया हैं। उनके क्यूट बेटे का टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रिहाना के बेटे पालने में हंसते खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो अपनी मॉम की बातों पर रिएक्ट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सिंगर ने अपने बेटे के नाम से पर्दा नहीं उठाया है। फैंस सिंगर के बेटे को देखने के बाद काफी खुश हैं। वो रिहाना के बेटे को क्यूट बता रहे हैं। इस वायरल हो रहे है इस वीडियो को बड़ी तेजी से लाइक कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
rihanna’s baby is so cute 🥺😍 pic.twitter.com/Ogk8JdmR80
— heated (@tppstan) December 17, 2022
गौरतलब है कि सिंगर रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड ASAP रॉकी मई 2022 को अपने बेटे के पैरेंट्स बने हैं। सिंगर अपने प्रेग्नेंसी टाइम को भी खूब एन्जॉय की हैं।
वो आए दिन अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती थी।