बिहार के नए डीजीपी आरएस भट्टी
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
बिहार के अगले पुलिस महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी ( RS Bhatti) होंगे। वह एसके सिंघल की जगह लेंगे। सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। आरएस भट्टी का कार्यकाल 30 सितंबर 2025 तक के लिए होगा। वह 1990 बैच के आईपीएस हैं और फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। आरएस भट्टी पंजाब के रहने वाले हैं।
जानिए कौन हैं बिहार के नए डीजीपी आर. एस. भट्टी
आर. एस. भट्टी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल के पूर्वी कमांड में अपर महानिदेश के रूप में सेवा दे रहे हैं। भट्टी शुरुआती दौर में राजधानी पटना में भी अपने काम से चर्चित रहे थे। राजविंदर सिंह भट्टी की छवि एक सख्त अधिकारी की है। सितम्बर 2005 में राजविंदर सिंह भट्टी सिवान के एसपी बने थे। भट्टी बाढ़ के एएसपी भी रह चुके हैं।