brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Oscars 2023 | आरआरआर-द एलिफेंट व्हिस्परर्स ऑस्कर: आलिया भट्ट और अजय देवगन समेत गदगद हुए इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई


Oscars 2023

Photo – Twitter

मुंबई : ऑस्कर 2023 (Oscars 2023) भारत के लिए बेहद खास बन गया है। दो इंडियन फिल्मों (Indian Films) ने ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) हासिल किया है। इस बार ऑस्कर के लिए तीन भारतीय फिल्में नॉमिनेट हुई। जिसमें बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers), बेस्ट डॉक्युमेंट्री के लिए ‘ऑल दैट ब्रीथ’ और फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) का ‘नाटू नाटू’ गाना बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया।

जिसमें फिल्म ‘ऑल दैट ब्रीथ’ इस रेस से बाहर हो गई। वहीं इस बार ऑस्कर में भारत ने इतिहास रच दिया है। इंडियन फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड हासिल कर लिया है। बता दें कि यह देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ऑस्कर्स जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा (Guneet Monga) ने किया है और उन्होंने ही ऑस्कर के मंच पर इस सम्मान को हासिल किया।

यह भी पढ़ें

वहीं एस एस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाटु नाटु’ गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। इस प्राउड फिलिंग मौके पर सभी देशवासी बेहद खुश हैं। राजनीतिक, खेल और फिल्म जगत सभी लोग खुशी जताते हुए बधाईयां दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जैसा कि अक्सर कहा जाता है, सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है। ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीमों को उनके ऑस्कर जीतने के लिए बधाई। यह गर्व की बात है पल।”

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स” की पूरी टीम को इस ऐतिहासिक पल के लिए बधाई दी हैं।

वहीं एक्टर अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से ‘RRR’ के लिए ट्वीट कर लिखा, “इसको कहते भारतीय काबिलियत पर कॉन्फिडेंस। मैंने कल रात को ही नाटु नाटु की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी! पूरा विश्व इस गाने पर झूम रहा है। 140 करोड़ भारतीयों को गर्व के साथ नाचने की वजह देने के लिए!”

वहीं फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के लिए लिखा, “डियरेस्ट गुनीत मोंगा और टीम द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर जीतने पर बधाई। हमें आपकी उपलब्धि पर बहुत गर्व है। जय हो!” 





Source link

Leave a Comment