brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Rahul Gandhi | ‘बुरे फंसे’ राहुल गांधी! नोटिस का जवाब नहीं देने पर घर पहुंची दिल्ली पुलिस


Rahul Gandhi

ANI Photo

नई दिल्ली. ऐसा प्रतीत होता है कि, भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान श्रीनगर (Srinagar) में यौन पीड़िताओं के बारे में बयान देने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मुश्किलें अब और भी बढ़ सकती हैं। 

दरअसल अब इस इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उनसे उन यौन पीड़िताओं की डीटेल्स शेयर करने को कहा था, लेकिन अभी तक राहुल गांधी ने इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में अब अब दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंच चुकी है। इस बाबत आज स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं।

मामले पर स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, “हम यहां सिर्फ उनसे (राहुल गांधी) बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उन सभी पीड़ितों को न्याय मिल सके।”

गौरतलब है कि, राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर में पहुंचने के बाद यह कहा था, यहां महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है। हमें शिकायतें मिली हैं कि यहां महिलाओं का शारीरिक शोषण किया जा रहा है। बस फिर क्या था, राहुल के इस बयान पर नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस ने उनसे ये पूछा है कि हमें उन तमाम महिलाओं के बारे में जानकारी दें दीजिए।

क्या है नोटिस में?

  • राहुल को ये ये बात महिलाओं ने कब और किस जगह आपसे मिल कर बताई थीं?
  • क्या वो इन महिलाओं को पहले से जानते थे?
  • क्या उन महिलाओं की जानकारी आपको अब भी है?
  • क्या आपका जो बयान सोशल मीडिया पर है, आप उसे खुद तस्दीक प्रमाणित करते हैं?
  • क्या महिलाओं ने आपको किसी स्पेसिफिक घटना की भी जानकारी दी थी?

वहीं मामले पर मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बुधवार को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए थे, लेकिन 3 घंटे इंतज़ार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नही मिले।





Source link

Leave a Comment