brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Old Pension Scheme | महाराष्ट्र: आज से सरकारी विभागों में कामकाज ठप! 18 लाख कर्मचारी ‘अनिश्चितकालीन’ हड़ताल पर


strike

Pic: Social Media/Twitter

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, अब पुरानी पेंशन योजना को लेकर आज से प्रदेश भर के 18 लाख सरकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने जा रहे हैं।  

जानकारी हो कि, बीते सोमवार को ही एक्शन कमेटी की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक हुई थी, लेकिन तब यह बैठक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी।  वहीं कर्मचारियों की इस हड़ताल से अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, अर्ध-प्रशासनिक कार्यालयों और मंत्रालयों में आज से कामकाज प्रभावित हो सकता है। 

आपको बता दें कि, इस हड़ताल में कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, शिक्षक भारती, जिला डब्ल्यू कर्मचारी संघ, जिला डब्ल्यू संघ, विश्वविद्यालय गैर शिक्षण संगठन, विद्यालय शिक्षक संघ, वृद्ध पेंशनभोगी संघ, महाविद्यालय शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के भी सभी प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि, बीते सोमवार को ही नासिक (Nasik) से किसानों का संगठन विभिन्न मांगो को लेकर महाराष्ट्र के मंत्रालय का घेराव करने मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर निकले थे। जानकारी दें कि, इन किसानों की मांग है कि, ज्यादा बारिश होने से खराब हुई प्याज, गोभी और कपास की राहत राशि मिलना ही चाहिए। इसके साथ ही वे फसलों का उचित दाम चाहते हैं। 

किसान चाहते हैं कि उनके खेतों की मिट्टी की जांच हो, इसके साथ ही शिंदे सरकार खेती के लिए जरुरी खाद बीज व सिंचाई के लिए समुचित बिजली भी मुहैया करवाए।वहीं शिंदे सरकार ने प्याज के दाम में तेज गिरावट से प्रभावित राज्य के किसानों को अब 300 रुपये/क्विंटल की अनुग्रह राशि देने की बीते सोमवार को घोषणा की थी।





Source link

Leave a Comment