मुंबई: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) के घर से हीरे की बालियां चुराने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संदीप हेगड़े (30) बताया गया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि झुमके की कीमत 5 लाख रुपये थी। उन्होंने बताया कि आरोपी अर्पिता खान के घर में नौकर के तौर पर काम कर रहे थे। आरोपी ने 16 मई को सलमान खान की बहन के घर से हीरे की बालियां चुरा ली थीं।
Maharashtra | A man namely Sandeep Hegde (30) had stolen the diamond earrings of Salman Khan’s sister Arpita Khan from her house on May 16. Police have arrested the accused. The earrings were worth Rs 5 lakh. Sandeep Hegde was working in Arpita Khan’s house as a house help:… pic.twitter.com/o3BWdGYK6v
— ANI (@ANI) May 17, 2023