मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई सिटी (Mumbai City) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक दरिंदे ने मासूम को अपना शिकार बना लिया है। 35 वर्षीय दरिंदे द्वारा महज 20 माह यानी लरीब पौने दो साल की बच्ची के साथ रेप (rape) की घटना सामने आई है। इस घटना से मुंबई शर्मसार हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आग की जांच शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के वर्ली थाना क्षेत्र (Worli police station area) में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को 20 महीने की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।
Maharashtra | A 35-year-old man has been arrested for allegedly raping a 20-month-old child in Mumbai’s Worli Police Station area. Case registered against the accused under Section 376 of the IPC and the POCSO Act. Further investigation underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) January 23, 2023
बच्ची की मां कुछ समय के लिए घर से बाहर गई थी। इसी बीच आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची की मां जब घर आई तो बच्ची बहुत रो रही थी जिसकी वजह से मां को कुछ शक हुआ। बच्ची की मां उसे नजदीकी अस्पताल (hospital) लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। इसी आधार पर उसने पुलिस में शिकायत की।
यह भी पढ़ें
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुतबाकि, बच्ची की मां की गैर-मौजूदगी में आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया, बेटी केवल 1 साल 8 महीने की है। 35 वर्षीय आरोपी को बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज को कोर्ट में पेश किया जाएगा।