नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बीते मंगलवार को कहा कि, केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) की शुरुआत में इस बार थोड़ी देरी होने की उम्मीद है और इसके आगामी 4 जून तक आने की संभावना है। वैसे देखा जाए तो दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से लगभग 7 दिनों के मानक विचलन के साथ 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। लेकिन अब इसकी संभावना आगामी 4 जून तक की है।
इस बार मानसून में होगी देरी
मामले पर IMD कार्यालय ने एक बयान में कहा कि, “इस साल, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में थोड़ी देरी होने की संभावना है। केरल में मानसून की शुरुआत 4 जून को 4 दिनों की देरी के साथ होने की संभावना है।” पता हो कि, केरल में मानसून बीते 2022 को समय से पहले पहुंचा था।
वहीं IMD ने बीते महीने कहा था कि, अल नीनो की स्थिति के बावजूद भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। IMD के अनुसार बीते मई के पहले पखवाड़े में हीटवेव की स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम गंभीर थी, जिससे उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्से प्रभावित हुए। ऐसे में अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में आ रहा है। जिससे अब केरल में मानसून की शुरुआत में इस बार थोड़ी देरी होने की उम्मीद है और इसके आगामी 4 जून तक आने की संभावना ज्यादा दिख रही है।