मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ठाकरे गुट के पूर्व राज्य स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। सावंत मुख्यमंत्री शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।
शिंदे गुट ज्वाइन करने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने दिग्गज नेता दीपक सावंत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, मैं डॉ. दीपक सावंत का हमारी शिवसेना पार्टी में स्वागत करता हूं। उनके अनुभव से हमें लाभ होगा।
Maharashtra | Former minister Dr Deepak Sawant from the Uddhav Thackeray faction joins CM Eknath Shinde’s Shiv Sena pic.twitter.com/kKijhyjhEg
— ANI (@ANI) March 15, 2023
उल्लेखनीय है कि, सावंत तत्कालीन एकीकृत शिवसेना के विधान पार्षद थे और 2014 से 2018 तक देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री थे। उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया था और 2018 में उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद चुनाव के लिए टिकट से भी वंचित कर दिया था।