brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Kapil Dev In Lal Salam | रजनीकांत की लाल सलाम में एक्टिंग करेंगे कपिल देव, ट्वीट कर दी जानकारी


रजनीकांत की लाल सलाम में एक्टिंग करेंगे कपिल देव, ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाल सलाम’ को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि इस फिल्म में क्रिकेटर कपिल देव भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। रजनीकांत ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर कपिल देव के साथ एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

रजनीकांत द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दोनों एक साथ खड़े बात करते नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए रजनीकांत ने कैप्शन में लिखा है, ‘महान, सबसे सम्मानित और अद्भुत इंसान कपिल देव जी के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है, जिन्होंने भारत को पहली बार..क्रिकेट विश्व कप जीताकर गौरवान्वित किया..!!!’

यह भी पढ़ें

वहीं, ‘लाल सलाम’ के सेट से कपिल देव ने भी रजनीकांत संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों एक साथ मुस्कुराते और पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में कपिल देव ने लिखा, ‘महान व्यक्ति के साथ होना एक सम्मान और सौभाग्य है।’

वैसे इन दोनों दिग्गजों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इसी साल पर्दे पर दस्तक दे सकती है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं।





Source link

Leave a Comment