brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Delhi Liquor Scam | ‘PM मोदी ने भारत का नाम रोशन करने वाले दो लोगों को जेल भेजा’: अरविंद केजरीवाल का BJP पर पलटवार


Arvind Kejriwal

Photo: @ANI/Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आबकारी नीति मामले में अपनी पार्टी के सहयोगी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि, भारत का नाम रोशन करने वाले दो लोगों को पीएम ने जेल भेजा है। एक्साइज पॉलिसी तो बहाना है, कोई घोटाला नहीं हुआ। पीएम दिल्ली में अच्छा काम रोकना चाहते थे..मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने शिक्षा में अच्छा काम किया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने स्वास्थ्य में अच्छा काम किया। 

 मुद्दा भ्रष्टाचार नहीं काम बंद करना है 

आप प्रमुख ने आरोप लगाया कि, अगर सिसोदिया भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें कल रिहा कर दिया जाएगा। उनके खिलाफ सभी मामले वापस ले लिए जाएंगे।  दिल्ली के सीएम ने कहा कि, ‘अगर मनीष सिसोदिया आज बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, तो क्या उन्हें कल रिहा नहीं किया जाएगा? सारे केस वापस ले लिए जाएंगे। अगर सत्येंद्र जैन आज भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो सभी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे और उन्हें कल जेल से रिहा कर दिया जाएगा। मुद्दा भ्रष्टाचार नहीं काम बंद करना और विरोध के बाद सीबीआई-ईडी भेजना है।’

लोग जवाब देंगे, वे सब कुछ देख रहे हैं

उन्होंने यह भी कहा, ‘तय हुआ है कि आप घर-घर जाकर प्रचार करेगी, घर-घर जाएगी, हर व्यक्ति से बात करेगी। हम उन्हें समझाएंगे कि कैसे पीएम इंदिरा गांधी की तरह चरम पर जा रहे हैं … लोग जवाब देंगे, वे सब कुछ देख रहे हैं और नाराज हैं।’





Source link

Leave a Comment