लंदन में बीती शाम हुए ‘इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स’ में जैकलीन फर्नांडीस झूमकर नाचीं। प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर आने के बाद से जैकलीन का हिंदी सिनेमा में करियर करीब करीब हाशिये पर पहुंच चुका है, इसके बावजूद लंदन में मौजूद हिंदी व भोजपुरी भाषियों ने जैकलीन के ठुमकों के खूब मजे लिए। और, यही नहीं हिंदी सिनेमा के गुजरे जमाने के हीरो नंबर वन रहे गोविंदा को भी लोगों ने इस दौरान खूब सिर आंखों पर बिठाया।
इसे भी पढ़ें- Oh My God 2: बैक-टू-बैक फ्लॉप से डरे अक्षय कुमार, ‘ओह माय गॉड 2’ नहीं होगी पर्दे पर रिलीज
श्रीलंका की मूल निवासी जैकलीन फर्नांडीस का नाच देखने के लिए लंदन के दर्शक देर शाम से ही आयोजन स्थल पर जुटने शुरू हो गए थे। और, उनको मंच पर बुलाने के लिए लिए बार उनके समर्थन में आवाजें भी उठाते रहे। और, एक बार जब जैकलीन मंच पर आईं तो उन्होंने समारोह में मौजूद हर दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके पावर पैक परफॉर्मेंस पर खूब तालियां भी बजी। गोविंदा ने भी इस दौरान लोगों का खूब मनोरंजन किया।
जैकलीन के अलावा इंटरनॅशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स 2023 के दौरान अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी अपने लटके झटकों से सबका मन मोह लिया। उन्होंने एक के बाद एक चार्ट बस्टर गानों पर लाजवाब डांस मूव्स दिखाए और लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवार्ड शो में निर्देशक मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, निर्माता टी पी अग्रवाल और निर्माता निशांत पिटी जैसी बॉलीवुड की चंद मशहूर हस्तियां भी मौजूद रहीं।
इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स 2023 के विजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार है:
अवॉर्ड | सितारे/फिल्म |
बेस्ट फिल्म 2022 | हमार स्वाभिमान (राम शर्मा) |
बेस्ट फिल्म 2021 | विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल) |
बेस्ट एक्टर | पवन सिंह (हमार स्वाभिमान) |
बेस्ट एक्ट्रेस | आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम) |
बेस्ट एक्टर क्रिटिक | दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरू) |
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक | स्मृति सिन्हा (घरवाली बाहरवाली 2) |
बेस्ट डायरेक्टर | रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना) |
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी | देवेन्द्र तिवारी (मेरा भारत महान) |
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | संजय पांडेय (ससुरा बड़ा सतावेला) |
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | अंजना सिंह (मेरा भारत महान) |
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर | रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना) |
बेस्ट खलनायक | अवधेश मिश्रा (जीना तेरी गली में 2) |
बेस्ट कॉमेडियन | संजय वर्मा (धर्मा) |
बेस्ट कोरियोग्राफर | प्रसून यादव (डोली सजा के रखना) |
बेस्ट एडिटर | जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते) |
बेस्ट स्टोरी | मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान) |
बेस्ट डायलॉग | राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम) |
बेस्ट स्क्रीन प्ले | संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला) |
बेस्ट सिंगर मेल | पवन सिंह |
बेस्ट सिंगर फीमेल | प्रियंका सिंह |
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस | मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर) |
बेस्ट एक्शन | दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है) |
बेस्ट पीआरओ | रंजन सिन्हा |
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर | अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम) |
ग्लोबल आइकान अवॉर्ड | मनोज तिवारी |