brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Maharashtra Politics | चिंता न करें, BJP महाराष्ट्र में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेगी, देवेंद्र फडणवीस ने नड्डा से कहा


Devendra Fadanvis and JP Nadda

Photo: @Dev_Fadnavis/Twitter

पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (JP Nadda) को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में महाराष्ट्र (Maharashtra) में पहले से अधिक सीटें जीतेगी। देश में अप्रैल-मई, 2024 में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है जबकि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना (अविभाजित) ने मिलकर महाराष्ट्र की 48 में से 41 सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, इसी साल के अंत में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीट जीती थीं। महाराष्ट्र विधानसभा में 228 सीटें हैं।

यह भी पढ़ें

पुणे में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘हम अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उन्हें महाराष्ट्र की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम पिछले चुनावों की तुलना में अधिक सीटें जीतेंगे।”

भाजपा नेता फडणवीस ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद भाजपा की यह पहली कार्यकारिणी बैठक है। विपक्ष द्वारा रखी गई कुल आठ में से एक भी मांग को शीर्ष न्यायालय ने स्वीकार नहीं किया। मैं बताना चाहता हूं कि हमारी सरकार पूरी तरह से संवैधानिक है और वह न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि अगला चुनाव भी जीतेगी।”

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। फडणवीस ने कहा, ‘‘हाल ही में, हमें कर्नाटक में हार का सामना करना पड़ा। 42 स्थानों पर हम केवल 2,000 से 3,000 वोटों के अंतर से हार गए इसलिए, हर जगह बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है।” (एजेंसी)





Source link

Leave a Comment