brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Karnataka | मोदी के अंदाज में दिखे DK, ‘विधानसभा’ में प्रवेश से पहले टेका मत्था, सिद्धारमैया से हो गई ये भूल


PHOTO- ANI

PHOTO- ANI

बेंगलुरु: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया (Siddaramaiah)ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Karnataka) पद की शपथ (oath) ली। वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। सिद्धरमैया के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार (DK Shivakumar) ने भी उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद दोनों नेता  ‘विधानसौधा’ (विधानसभा) पहुंचे। यहां एक ऐसा वाक्या हो गया जिससे शिवकुमार चर्चा में आ गए। वह पीएम मोदी के अंदाज में दिखे। विधानसभा में प्रवेश से पहले डीके शिवकुमार ने सीढ़ियों पर मत्था टेका। वहीं आगे-आगे चल रहे सिद्धारमैया आगे निकल गए। फ़िलहाल मोदी अंदाज से शिवकुमार ने लोगों का दिल जीत लिया और पूरी भीड़ का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।  

वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर, एम बी पाटिल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन कार्जुन खरगे के पुत्र प्रियंक खरगे, वरिष्ठ नेता के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, सतीश जार्कीहोली, रामालिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्थानीय श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया, शिवकुमार और अन्य नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

यह भी पढ़ें

शपथ समारोह विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में आयोजित हुआ। कांग्रेस ने इस समारोह के माध्यम से विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया। शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता फारूक अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इस समारोह में शिरकत की। 





Source link

Leave a Comment