brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Road Rage Case | दिल्ली: मोती नगर में तेज रफ्तार BMW की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, आरोपी को मिली जमानत


BMW Car, Delhi Accident

ANI Photo

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के मोती नगर (Moti Nagar) इलाके में रविवार को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (BMW) कार की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शहर के मोती नगर फ्लाईओवर के पास एक 28 वर्षीय महिला ने अपनी फोर व्हीलर वाहन से 36 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद शख्स को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसने दम तोड़ दिया। मृतक बसईदारापुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, गिरफ्तार महिला को जमानत मिल गई। पुलिस आगे की जांच कर रही है।





Source link

Leave a Comment