brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Weather Today | दिल्ली-NCR में मौसम ‘सुहाना’, ठंड हवाओं के साथ हो रही बूंदाबांदी और बन रहा बादलों का ‘फ़साना’


delhi-weather

File Image

नई दिल्ली. जहां एक तरफ बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से दिल्ली NCR (Delhi NCR) का मौसम सुहाना हो गया है। वहीं आज यानी शनिवार की सुबह करीब 7 बजे गाजियाबाद और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी और बारिश हुई है। वहीं नोएडा और दिल्ली के कई हिस्सों में जहां बारिश नहीं हुई, वहां का मौसम अब और भी ठंडा हो गया। वहीं सर्द हवाओं के चलते सुबह मॉर्निंगवॉक पर निकले लोगों को आज बड़ी परेशानी हुई। इधर IMD के मुताबिक अगले 2 दिनों तक मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहने वाली है।

ऐसे में हालात को देखते हुए इस बार मौसम विभाग ने दिल्ली NCR समेत पूरे उत्तर भारत के लिए एक येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते आज शुक्रवार की सुबह लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इससे उत्तर भारत में तेजी से बढ़ी रही गर्मी पर लगाम लग गई। वहीं शुक्रवार की रात में दिल्ली NCR में भी कई इलाकों में इसी तरह का मौसम देखने को मिला है।

वहीं आज शनिवार की सुबह गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ के अलावा दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। साथ ही इससे पूरे एनसीआर का मौसम सुहाना और खुशगवार हो गया है। आज सुबह से ही सर्द हवांए चलीं। वहीं हल्की बारिश के चलते दिल्ली से लेकर नोएडा तक और गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम फरीदाबाद तक का मौसम अब ठंडा और सुहाना है। 

वहीं IMD की बात करें तो मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 2-3 दिनों तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। लेकिन इसके बाद एक बार फिर तेजी से तापमान में इजाफा होने के असार हैं।

वहीं मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो दिल्ली NCR में ज्यादातर स्थानों पर तापमान 30 डिग्री से नीचे गया है। वहीं IMD के अनुसार बीते शनिवार से सोमवार तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं आगामी 21 मार्च के बाद मौसम साफ होगा और इससे तापमान में वृद्धि होगी। ऐसे भी असार हैं कि, आगामी 21 मार्च को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। जबकि 22 व 23 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के आसपास भी हो सकता है।





Source link

Leave a Comment