brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Bseb Bihar 12th Result Live:बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म, थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट – Bseb Bihar Board 12th Result 2023 Updates Inter Result Date Biharboardonline.bihar.gov.in Download Marksheet


11:54 AM, 21-Mar-2023

BSEB Bihar 12th Result Live नतीजों पर बड़ा अपडेट

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी करने की समय की घोषणा कर दी है। बस थोडी ही देर में परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे। 

10:55 AM, 21-Mar-2023

Matric/Inter Result 2023

बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बीएसईबी बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 फरवरी को शुरू हुआ, और पांच मार्च को समाप्त हुआ। जबकि, बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक मार्च से शुरू हुआ और 12 मार्च तक पूरा कर लिया गया।

 

10:38 AM, 21-Mar-2023

BSEB Result 2023

बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बीएसईबी बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 फरवरी को शुरू हुआ, और पांच मार्च को समाप्त हुआ।

10:18 AM, 21-Mar-2023

BSEB Inter Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पासिंग क्राइटेरिया

बिहार बोर्ड प्रत्येक 100 अंकों के लिए एक-एक पेपर कुल 500 अंक के आयोजित करता है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 को उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को भाषा विषयों को छोड़कर प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जिनमें 30 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक हैं।

09:58 AM, 21-Mar-2023

BSEB Bihar Board Matric/ Inter Result 2023

बिहार में बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब लाखों छात्र अपने परीक्षा परिणाम की बाट जोह रहे हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड में पदस्थ सूत्रों के अनुसार, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटर) बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।

09:38 AM, 21-Mar-2023

12th result 2023 bihar board

बीएसईबी परिणाम, पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए, बीएसईबी शीर्ष दस रैंक धारकों का सत्यापन भी करता है। 

09:17 AM, 21-Mar-2023

Bihar Board Results बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।

09:03 AM, 21-Mar-2023

Bihar Board Inter Result Update: BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द

बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर BSEB की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री भी शिरकत कर सकते हैं। इसी पत्रकार वार्ता के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी। 

08:44 AM, 21-Mar-2023

Bihar Board 12th Result 2023 Live

बिहार बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 के लिए किसी विशेष तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि रिजल्ट एक-दो दिन में जारी किया जा सकता है। क्योंकि बीते सालों में भी बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12वीं के लिए मार्च माह में ही घोषित किया जाता रहा है।

08:22 AM, 21-Mar-2023

Bihar Board Result 2023 बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षाओं के ऑब्जेक्टिव पार्ट के स्व-मूल्यांकन के लिए बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) ने तीन मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी जारी की थी। 

08:22 AM, 21-Mar-2023

Bihar Board Result Soon बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट

बीएसईबी इंटर मीडिएट रिजल्ट यानी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2023 का परिणाम के लिए पंजीकृत 13 लाख से अधिक छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। बीएसईबी 12वीं परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर घोषित किया जाएगा।

07:57 AM, 21-Mar-2023

BSEB Bihar 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म, थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट

Bihar Board Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल यानी सोमवार को भी नहीं जारी किया गया। लाखों छात्र इशका बेसब्री से इंतजार करते रह गए। अब उन्हें उम्मीद है कि आज यानी मंगलवार को बीएसईबी की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर तारीख और समय की घोषणा कर दी जाएगी। 



Source link

Leave a Comment