घायल युवक का इलाज चल रहा है।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूरवा वार्ड नम्बर तीन में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। दोनों सगे भाइयों का उपचार स्थानीय त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों सगे भाई खतरे से बाहर है।
जख्मी के परिजनों ने बताया कि हमलोग पूर्व से ही घर का निर्माण कर रहे थे। रविवार रात करीब डेढ़ बजे दूसरे पक्ष द्वारा अज्ञात अपराधियों को बुलाकर गोलीबारी शुरू कर दिया। इसमें रामु यादव के पुत्र पिंटू यादव और हिमांशु कुमार को लगी है। दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया है, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।
मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ.दीपक कुमार ने बताया कि गोलीबारी में जख्मी दोनो की स्थिति अभी ठीक है और यही इलाजरत है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाई की जा रही है। थानेदार संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। जल्द घटना के कारणों का जांच कर कानूनी कार्रवाई है।