प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नवादा में 16 साल की लड़की की निर्मम हत्या हुई है। हैवानों ने पहले उसका रेप किया। उसके बाद जब वह शिकायत करने गई तो उसे शादी का झांसा देकर रोक लिया। करीब साल भर उसका यौन शोषण किया। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। उसने लड़के को शादी की बात कही। लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद लड़की इसकी शिकायत उसके घर पहुंच गई। लड़के और परिवार वाले गर्भपात कराने की बात करने लगे लेकिन लड़की इनकार कर दिया। इतने में लड़के और उसके परिवार वालों ने मिलकर लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया।
इसी बीच लड़की के पिता अपनी बेटी को ढूंढते हुए आरोपी लड़के के घर पहुंचे तो देखा उसकी बेटी की बुरी तरह झुलसी हुई लाश पड़ी थी। पिता आननफानन में पावापुररी अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता को हत्यारोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की का दाह संस्कार कर दिया गया। यह घटना नवादा के रजौली थाना इलाके में 13 मार्च की है।
खबर अपडेट हो रही है…