brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Bihar:बेगूसराय में जमीन पर कब्जे की बात पर दो पक्षों में विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से दो घायल – Bihar: Controversy Between Two Parties On The Issue Of Possession Of Land In Begusarai, Rapid Firing


Bihar: Controversy between two parties on the issue of possession of land in Begusarai, rapid firing

बेगूसराय में गोली लगने से घायलों को अस्पताल में लाया गया।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में दो पक्षों में विवाद के बाद गोलियां चलने का मामला सामने आया है। विवाद में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के पीछे जमीन पर कब्जे की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार मामला बलिया थाना क्षेत्र का बताया गया है। 14 कट्ठा जमीन पर कब्जे की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दबंग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। दबंग परिवार ने विवाद में गोलियां चला दीं। हमले में जगदीशपुर गांव निवासी खिलाड़ी ठाकुर का पुत्र अर्जुन ठाकुर एवं राजकुमार ठाकुर घायल हुए हैं। 

घायल अर्जुन ठाकुर ने बताया कि दबंग व्यक्ति रविंदर यादव का पुत्र अपने आधा दर्जन बदमाशों के साथ जबरन जमीन कब्जा करने के लिए आया था। जब इसका विरोध किया गया तो उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली लगने से मैं और राजकुमार ठाकुर घायल हुए हैं। घायल होने के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 14 कट्ठा जमीन का विवाद है जो कि जबरन दबंग व्यक्ति हथियार के बल पर जमीन कब्जा करना चाहता है। 

घटना के बाद मौके पर बलिया थाने के पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। बलिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी की बात सामने आ रही है। हमले में दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। 



Source link

Leave a Comment