विधानसभा में प्रदर्शन करते भाजपा विधायक।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायकों ने वेल में आकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा विधायक नारेबाजी करने लगे। सभी भाजपा विधायक सरकार शर्म करो…शर्म करो के नारे लगाने लगे। विधायकों का कहना है कि हाजीपुर में शहीद जय कुमार सिंह का स्मारक बनाने पर उसके लाचार पिता राज कपूर सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया। यह कहां का न्याय है। जमीन पर अगर विवाद था तो प्रशासन को इसे सुलझाना चाहिए न कि शहीद के पिता को जेल भेज देना चाहिए। इस तरह से शहीद के पिता का अपमान नहीं करना चाहिए। सरकार से मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द रिहा करे। कुछ देर बाद भाजपा विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।