brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Bihar Budget 2023-24:भाजपा विधायकों ने किया हंगामा, नेता प्रतिपक्ष बोले- मुख्यमंत्री बन गए धृतराष्ट्र – Bihar Budget 2023-24: Bjp Mlas Created Ruckus, Leader Of Opposition Said – Dhritarashtra Became Chief Minister


विजय सिन्हा ने कहा - मुख्यमंत्री बन गए हैं धृतराष्ट्र

विजय सिन्हा ने कहा – मुख्यमंत्री बन गए हैं धृतराष्ट्र
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार बजट सत्र के तीसरे दिन यानी बुधवार को भाजपा विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। पहले गलवां घाटी में शहीद के पिता की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। इसके बाद नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान वॉकआउट कर गए। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने भाषण में कुछ नया नहीं बोल रहे हैं। जो एनडीए सरकार में हम लोग किए हैं यह उसी को दोहरा रहे हैं। यह महागठबंधन की सरकार 6 महीने कुछ नहीं कर पाई।

कुर्सी के लिए बन गए पूरी तरह धृतराष्ट्र 

विजय सिन्हा ने कहा कि जहरीली शराब से मरनेवाले के परिजनों को आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए। भाजपा की इस मांग को मुख्यमंत्री ने नकार दिया। मुख्यमंत्री जी जहरीली शराब पीकर मरने वाले के परिजनों और अपराधियों की गोली से मरने वाले परिजनों को आर्थिक मुआवजा और उनके बच्चों को पढ़ाने-लिखाने का काम अगर सरकार नहीं करती है तो उनके बच्चे अपराधियों के गोद में चला जाएंगे। प्रतिशोध में हथियार उठा लेंगे । मैं पूछता हूं कि इस संबंध में आपका क्या विजन है? क्या नीति है? क्या योजना है? इस सवाल पर मुख्यमंत्री कुछ नहीं बता पा रहे। यह कुर्सी के लिए पूरी तरह धृतराष्ट्र बनकर बैठ गए हैं।

कमजोर हैं शिक्षामंत्री 

विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अपराध और भ्रष्टाचार पर एक लाइन बोलने की स्थिति में नहीं हैं। मुख्यमंत्री यह बताने में भी सक्षम नहीं है कि अपराध और भ्रष्टाचार को वह कैसे रोकेंगे। आज देश की सेना पर जिस तरह से उनके मंत्री ने सवाल उठाया और सेना के परिजनों को जिस तरह से अपमानित किया है, उस पर भी मुख्यमंत्री जी का कोई बयान नहीं आया। शिक्षा मंत्री भी पूरी तरह से फेल हैं। इस बात को मुख्यमंत्री जी ने भी स्वीकारा है। शिक्षा मंत्री इतने कमजोर व्यक्ति को बनाया गया है जो अपने विभाग को संभाल नहीं पा रहे हैं।

जंगलराज को जनताराज कहना गुंडाराज है 

भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अराजकता पर भी मुख्यमंत्री का बयान नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने जंगलराज को जनताराज कहकर  बिहार की जनता का अपमान किया है। यह गुंडाराज में तब्दील हो गया है। मुख्यमंत्री आज मौन बैठे हैं। यह काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। हमने मुख्यमंत्री जी को कहा है कि बिहार की बर्बादी का सबसे ज्यादा सेहरा आप ही को मिलेगा।

बिहार बन रहा उड़ता पंजाब 

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में सफेद जहर चारों तरफ फैल रहा है। बिहार उड़ता पंजाब बनने की स्थिति में जा रहा है। विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी शराबबंदी नहीं पूर्ण नशाबंदी की बात कीजिए। आपके अधिकारी शराबबंदी के नाम अकूत संपत्ति के मालिक बन बैठे। आपके जो उपमुख्यमंत्री हैं वह शराब बनाने वाले फैक्ट्री मालिक को उम्मीदवार बनाते हैं। पीने वाले को उम्मीदवार बनाते हैं। शराबबंदी के नाम पर आपके नियत में खोट है। इसलिए यह नीति सफल नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री को जो भ्रष्ट पदाधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है उसी को पढ़ रहे हैं। आज बिहार के अंदर भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर पहुंचने में शराबबंदी की भी एक बड़ी भूमिका है।

 



Source link

Leave a Comment