मुंबई: मुंबई (Mumbai) में माँ की हत्या करने वाली लड़की गिरफ्तार हो गई है। इसी बीच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी लड़की के घर से दरांती, कटर और एक छोटा चाकू (sickle, cutter and a small knife) बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इसी हथियार से महिला के शरीर के कई टुकड़े किये गए थे।
मुंबई की कालाचौको पुलिस (Mumbai’s Kalachowko police) ने मां की हत्या के मामले में आईपीसी की धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मृतक की बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंपल प्रकाश जैन के रूप में हुई है। महिला की दिसंबर माह में हत्या कर दी गई थी। महिला की हत्या करने के बाद उसके दोनों हाथ और पैर काट दिए गए थे। यह सब दरांती, कटर और छोटे चाकू से किया गया था। पुलिस ने मृतक महिला के घर यह सब हथियार बरामद किए हैं।
The woman was murdered in the month of Dec. After killing the woman, both her arms & legs were chopped off and all this was done using sickles, cutter and a small knife. Police have recovered sickles, cutter and a small knife from the house of the deceased woman: Mumbai police
— ANI (@ANI) March 15, 2023
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि मुंबई के लालबाग इलाके में एक 53 साल की महिला का क्षत-विक्षत शव प्लास्टिक की थैली में बरामद हुआ था। प्लास्टिक की थैली में मिली महिला के शव की पहचान वीना प्रकाश जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक महिला की 22 साल की बेटी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। आखिरकार माँ की हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है।