brbreakingnews.com
Estimated worth
• $ 182,69 •

Neetu Kapoor Apartment | एक्ट्रेस नीतू कपूर ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, जानें कीमत से लेकर एरिया तक सबकुछ


Neetu Kapoor Apartment

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की दिग्गज (Veteran) एक्ट्रेस (Actress) नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। जिसके चलते वो काफी चर्चाओं में हैं। कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने प्रॉपर्टी खरीदा था। वहीं अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस नीतू कपूर ने मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 4 बीएचके का एक फ्लैट खरीदा है।

जिसकी कीमत 17.4 करोड़ रुपये है। जिसके स्टाम्प ड्यूटी के लिए नीतू कपूर ने 1.04 करोड़ रुपये खर्च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लैट का रजिस्ट्रेशन 10 मई, 2023 को हुआ है। वहीं खबरों की माने तो नीतू कपूर का ये नया फ्लैट 3, 387 वर्ग फुट में फैला हुआ है साथ ही अपार्टमेंट में तीन पार्किंग एरिया भी है। यह फ्लैट सनटेक रियल्टी अल्ट्रा-लग्ज री प्रोजेक्ट सिग्निया आइल की 17वीं मंजिल पर है। 

यह भी पढ़ें

बता दें कि एक्ट्रेस नीतू कपूर पति ऋषि कपूर के निधन के बाद से बांद्रा वाले कृष्णाराज घर में रह रही हैं। जबकि रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट के साथ पाली हिल्स वाले वास्तु हाउस में रहते हैं। मालूम हो कि इससे पहले मार्च 2023 में नीतू कपूर ने एक मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 लग्जरी कार खरीदा था। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 2.92 करोड़ रुपये है।

वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस नीतू कपूर के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आई थीं। ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। जिसमें नीतू कपूर के साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं। 





Source link

Leave a Comment