भोपाल: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर मंगलवार (14 मार्च) को भोपाल (Bhopal) में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आप आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि, मध्य प्रदेश के लोगों के लिए अब आम आदमी पार्टी विकल्प बनेगी। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ थे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने 20 साल प्रदेश में राज किया है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी जनता के लिए विकल्प बनेगी। केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि आम चुनाव में भाजपा को बड़ी समस्या होने वाली है। मोदी जी आम आदमी पार्टी से डरते हैं। ये कहते हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए केजरीवाल जिद्दी है।
45 साल Congress की सरकार
20 साल BJP की सरकारMP में कुछ करना चाहते तो कर देते
आपने मौका तो बहुत दिया
इन्होंने लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ीएक मौका हमको दे दो
काम ना करूं तो दोबारा नहीं आऊंगादिल्ली के लोगों ने एक मौका दिया, तबसे प्यार बरकरार है
—CM @ArvindKejriwal #AKInBhopal pic.twitter.com/OLpGcpaHHc
— AAP (@AamAadmiParty) March 14, 2023
मौका मिला तो राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली मिलेगी
अरविंद केजरीवाल ने भोपाल रैली में कहा कि, मध्य प्रदेश में यदि आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का मौका मिला तो राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा, पंजाब में मान साहब शानदार काम कर रहे हैं। अमीर हो या गरीब हो सबका इलाज दिल्ली में मुफ्त में होता है। मध्य प्रदेश के लोगों को मुफ्त इलाज देंगे। हमारी नीयत साफ है मुझे नौकरी देनी आती है। एक मौका देकर देखो। हमारे दो शानदार मंत्री सत्येंद्र और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। केजरीवाल के ऊपर कीचड फेंका जा रहा है। पहले इस देश में धर्म, जाति और जाली गलौज की राजनीति होती थी, हम काम की राजनीति करते हैं।
यह भी पढ़ें
इसके अलावा, उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली एवं पंजाब की तरह मध्यप्रदेश में भी शानदार सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे, जहां पर आपके बच्चों को शिक्षा (मुफ्त में) दी जाएगी। आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर देखें, आपके बच्चों का भविष्य मैं बना दूंगा।”केजरीवाल ने मध्यप्रदेश में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए लोगों से वोट देने का आग्रह किया। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।