नई दिल्ली. आज यानी 26 जनवरी को पूरे देश में आज 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) की धूम है। आज दिल्ली के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां 26 जनवरी को औपचारिक परेड का हिस्सा होने जा रहीं हैं।
जी हाँ, आज हमारा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा है। इसी दिन भारत का संविधान भी लागू हुआ था। वैसे तो हमारे देश को भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ था। 26 जनवरी के इस दिन को देश का राष्ट्रीय पर्व माना जाता है।
आज परेड के दौरान भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां 26 जनवरी को औपचारिक परेड का हिस्सा होंगी। इन झांकियों में से 17 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तथा छह झांकियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी।
वहीं आज परेड में भारतीय थल सेना की कुल छह टुकड़ी, भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी शामिल होगी। मार्च करने वाली टुकड़ियों के अलावा, सशस्त्र बल कई मेड-इन-इंडिया हथियार प्रणालियों के साथ भारत की ताकत का प्रदर्शन भी करेंगे।दल के अधिकारी मार्च करने वाली टुकड़ियों और हथियार प्रणालियों का नेतृत्व करेंगे।
74वें गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली अलर्ट मोड पर है। दिल्ली पुलिस भी पूरे सुरक्षा इंतजामों के साथ मुस्तैद है। 26 जनवरी को होने वाली परेड देखने के लिए इस बार 60 से 65 हजार लोग पहुंचने वाले हैं। इसके लिए एंट्री में QR कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी के जरिए सभी को एंट्री दी जाएगी।
साथ ही वैलिड पास होल्डर और टिकट खरीदने वाले को ही परेड देखने के लिए एंट्री दी जाएगी। दर्शकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए नई दिल्ली जिला द्वारा 24 हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि एक ‘NSG’ और ‘DRDO’ की ड्रोन रोधी टीम को भी तैनात किया जाएगा।